ऊना के पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं पत्रकार कृष्णपाल शर्मा के पिता अनंत राम शर्मा का मंगलवार की देरशाम निधन हो गया. बुधवार को उनके पैतृक गांव थानाकला में उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनकी अंतिम यात्रा में मुख्य संसदीय सचिव वीरेंद्र कंवर सहित प्रेस क्लब ऊना के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा सहित मीडिया कर्मी व ग्रामीण शामिल रहे. अनंत राम शर्मा पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे. मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर, प्रदेश भाजपाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, सीपीएस वीरेद्र कंवर, जिला भाजपाध्यक्ष व विधायक बलवीर चौधरी, पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, उपायुक्त केआर भारती, हिमोत्कर्ष अध्यक्ष कंवर हरिसिंह, प्रेस क्लब ऊना के प्रधान सुरेद्र शर्मा, जितेंद्र कंवर, नितिन शर्मा, सतीश चंदन, चंचल बाली, राजेंद्र भारद्वाज, राजेश, राजीव, डीपीआरओ गुरमीत बेदी, राजेश शर्मा व अन्य ने गहरा शोक जताया है.
दूसरी तरफ चंदौली जिले में राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार अबुल कैस डब्बल के पिता अब्दुल वहाब खान का मंगलवार की दोपहर धानापुर में निधन हो गया. वे 70 साल के थे. पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. उनका इलाज वाराणसी में चल रहा था. बुधवार को धानापुर स्थित कब्रिस्तान में उनको सुपुर्द-ए-खाक किया गया. इस दौरान काफी संख्या में पत्रकार तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे. पत्रकारों ने डब्बल के पिता के निधन पर शोक जताया है.





