कशिश न्यूज रांची से खबर है कि विमलेश झा ने इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी महुआ न्यूज बिहार-झारखंड के साथ शुरू कर रहे हैं. उन्हें मार्केटिंग हेड बनाया गया है. वे लम्बे समय से मीडिया मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वहीं दूसरी तरफ महुआ में अनवारुल होदा को बिहार के बिजनेस की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके पहले वो इंडिया न्यूज बिहार और ईटीवी में भी काम कर चुके हैं.
हिंदुस्तान, बस्ती से खबर है कि फोटोग्राफर तनवीर आलम को कार्यमुक्त कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि हिंदुस्तान द्वारा आयोजित किसान मेले में तनवीर लेट पहुंचे. इस मेले में संपादक भी मौजूद थे. बताया जा रहा है कि तनवीर की लापरवाही से नाराज संपादक ने तत्काल उनकी सेवा समाप्ति का फरमान सुना दिया.






