: अखबार ने यूपी-उत्तराखंड में संवाददाता, मार्केटिंग तथा प्रसार प्रतिनिधियों के लिए विज्ञापन निकाला : देश के पहले साप्ताहिक अखबार चौथी दुनिया ने उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड में प्रबंध संपादक बदलने की कवायद प्रारंभ कर दी हैं. इसके लिए बाकायदा चौथी दुनिया मेसर्स अंकुश पब्लिकेशन ने अपने चार पेज के विशेष सप्लीमेंट उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड में समाचार प्रकाशित किया हैं और उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से संवाददाता, विज्ञापन प्रतिनिधि, प्रसार व्यवस्थापक की आवश्यकता महसूस की हैं.
बताया गया है कि चौथी दुनिया ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के लिए जिस लाला को प्रबंध संपादक बनाया गया था, उसे अब चूस लिया गया हैं, यानी उसमें अब दम नहीं रह गया हैं. इस कारण अंकुश पब्लिकेशन को अब उत्तर प्रदेश के लिए नए लाला की तलाश हैं. यही कारण है कि पहले प्रबंधन ने पुराने लाला को निपटाने की तैयारी की हैं. फिर उसके बाद नए लाला की तलाश की जाएगी. जिसके लिए प्रबंधन को अच्छा खासा मोटा पैसे वाला आसामी लाला चाहिए क्योंकि पुराने लाला में दम नहीं रही हैं. गौरतलब है कि चौथी दुनिया को उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड में अखबार चलाने के लिए ऐसे लाला की आवश्यकता पड़ती हैं जिसका अच्छा खासा हिसाब किताब हो और वह अखबार के खर्चे झेल सके.
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.





