साधना न्यूज से खबर है कि चंदन कुमार सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे यूपी-उत्तराखंड चैनल से जुड़े हुए थे तथा एंकर कम प्रोड्यूसर के पोस्ट पर कार्यरत थे. चंदन के बारे में खबर है कि उन्होंने अपनी नई पारी श्रीएस7 न्यूज चैनल से शुरू की है. उन्हें यहां भी एंकर कम प्रोड्यूसर बनाया गया है. चंदन इंडिया न्यूज तथा आजाद न्यूज को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
हिंदुस्तान, बनारस से खबर है कि राजीव कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी बनारस में ही जनसंदेश टाइम्स के साथ शुरू की है. बताया जा रहा है कि वे लम्बे समय से हिंदुस्तान को अपनी सेवाएं दे रहे थे.





