नवभारत टाइम्स और टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे अखबारों का प्रकाशन करने वाली मूल कंपनी बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (बीसीसीएल) ने अरुणाभ दास शर्मा को प्रमोट करते हुए कंपनी का अध्यक्ष बना दिया है. शर्मा को बीसीसीएल के बोर्ड में भी शामिल कर लिया गया है. अरुणाभा ने बीते साल अप्रैल माह में एक्जीक्यूटिव प्रेसिडेंड और एडवाइजर के रूप में बीसीसीएल ज्वाइन किया था.
बीसीसीएल ज्वाइन करने से पहले अमेरिका में व्हर्लपूल ग्रुप में सीनियर डाइरेक्टर के पद पर कार्यरत थे. वे गुडईयर, ग्लैक्सो स्मिथक्लाइन, कंज्यूमर हेल्थकेयर, कोका कोला इंडिया एवं आईटीवी जैसी कंपनियों में भी काम कर चुके हैं.





