अमर उजाला, कश्मीर के ब्यूरोचीफ अशोक राजदान का अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके पैतृक जिला उधमपुर में किया गया। दिवंगत पत्रकार के घर सुभाष नगर में रिश्तेदारों तथा दोस्तों का आना जाना लगा रहा। हर कोई उसके परिवार को सहारा देने की कोशिश कर रहा था। इस मौके पर कई राजनीतिक दलों के नेता तथा अलग-अलग अखबारों के पत्रकार भी उसके घर में शोक प्रकट करने के लिए आए।
अमर उजाला की तीन सदस्य की टीम को भी अशोक राजदान के परिजनों के गुस्से का सामना करना पड़ा। टीम राजदान के घर में संस्कार में शामिल होने के लिए गई हुई थी। मृतक राजदान की बहन रेखा, बहनोई अनिल तथा पत्नी और बेटी में गुस्सा था। उनका

अशोक राजदान
अशोक राजदान की मौत पर पूरी रियासत के पत्रकारों ने शोक प्रकट किया है। वह इस मौत के कारणों के पीछे शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे है। उल्लेखनीय है कि अमर उजाला के पत्रकार अशोक ने कल कश्मीर में अपने किराए के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे पड़ा मिला था। पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जिसमें आत्महत्या की बात सामने आई थी। इसके बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया था।
अमर उजाला, जम्मू से जुड़ी इन खबरों को भी पढ़ सकते हैं – प्रताड़ना से तंग अमर उजाला, कश्मीर के ब्यूरो चीफ ने की आत्महत्या
अमर उजाला, जम्मू : राजनीति से तंग होकर कई लोग दे चुके हैं इस्तीफा






