स्टार न्यूज का ब्रांड नेम चेंज होने की खबरों के बीच मुंबई ब्यूरो से दो रिपोर्टरों ने इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वाले रिपोर्टर हैं राकेश त्रिवेदी एवं मयंक भागवत. दोनों अपनी नई पारी आईबीएन7 के साथ मुंबई में ही शुरू करने जा रहे हैं. राकेश ने गुरुवार को ही आईबीएन7 ज्वाइन कर लिया. वहीं मयंक नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं, इसकी समाप्ति के बाद वे आईबीएन7 ज्वाइन करेंगे. राकेश की आईबीएन7 के साथ यह दूसरी पारी है. इसके पहले भी वे इस न्यूज चैनल के साथ काम कर चुके हैं. दोनों की गिनती तेजतर्रार पत्रकारों में की जाती है.






