Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

मुंबई में एनबीटी के रिपोर्टर पर हमला

मुंबई : मुंबई में मीडियाकर्मियों पर हमले की वारदात बढ़ती जा रही है। एनबीटी के सीनियर रिपोर्टर आनंद मिश्र पर दादर रेलवे परिसर पर दिनदहाड़े हमला किया गया। उनका मोबाइल छीन कर रेलवे की पोल खोलने वाली तस्वीरें डिलीट कर दी गईं। उनके साथ न सिर्फ गालीगलौज की गई, उन्हें कॉलर पकड़कर धकेला गया और जान से मारने की धमकी दी गई। एक दर्जन से ज्यादा हमलावरों ने एनबीटी रिपोर्टर को धमकाते हुए ऐलान किया की उनकी रेलवे और आरपीएफ के आला अधिकारियों तक पहुंच है और मीडिया उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। यही नहीं, उन्होंने एनबीटी रिपोर्टर को रेलवे परिसर में करीब बीस मिनट तक बंधक बनाकर रखा और इस शर्त पर छोड़ा की वह दोबारा वहां वापस न आए।

आनंद मिश्र को बुधवार की रात सूचना मिली थी की सेंट्रल रेलवे इंस्टिट्यूट, जो दादर रेलवे स्टेशन के परिसर में है, में एक अवैध कैन्टीन चलाई जा रही है। जब वह इस सूचना की सत्यता की जांच के लिए गुरुवार की दोपहर दो बजे कैन्टीन पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि वहां बीस-तीस लोगों के खाने की  व्यवस्था थी और वहां खाने में किसी होटल की तरह वेज और नॉनवेज हर तरह के आइटम परोसे जा रहे थे।

एनबीटी रिपोर्टर जब कैन्टीन की तस्वीरें अपने मोबाइल पर ले रहे थे, तभी दो व्यक्ति आए और उन्होंने अभद्र लहजे में उनसे पूछा की तस्वीरें क्यों खींच रहे हो। उनमें से एक ने रिपोर्टर की बांह मरोड़ते हुए उसे खींचकर रेलवे इंस्टीट्यूट की पहली मंजिल पर ले गया। वहां उसने उनका कॉलर पकड़ कर उन्हें दीवार पर धकेल दिया। उसे जब बताया गया कि वह एनबीटी का पत्रकार है, तो उसने आवाज देकर अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में दर्जनभर लोगों ने रिपोर्टर को घेर लिया और सवाल-जवाब करने लगे। उनमें से एक ने रिपोर्टर का पर्स छीन लिया और उसमें से प्रेस आइडिंटी कार्ड निकाल कर जमीन पर फेंक दिया। इसी बीच एक अन्य हमलावर ने उनका मोबाइल छीनकर उसकी वे सभी तस्वीरें डिलीट करनी शुरू कर दीं, जो सबूत के तौर पर उनके मोबाइल में कैद थीं। उन्होंने अंतत: उसे बीस मिनट तक बंधक बनाए रखने के बाद धमकी देकर छोड़ा गया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...