दैनिक ट्रिब्यून, चंडीगढ़ से खबर है कि धीरेन्दर दीक्षित ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां प्रोडक्शन में वरिष्ठ पद पर कार्यरत थे. धीरेन्दर ने अपनी नई पारी आज समाज, अंबाला से शुरू की है. उन्हें डीजीएम (प्रोडक्शन) बनाया गया है. वे पिछले बीस सालों से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. धीरेन्दर ट्रिब्यून से पहले मैनुग्राफिक, टाइम्स ऑफ इंडिया, दैनिक भास्कर को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. श्री दीक्षित आज समाज के अंबाला, हिसार तथा फरीदाबाद यूनिट को हेड करेंगे. इन तीनों यूनिटस के हेड दीक्षित को रिपोर्ट करेंगे. इनके पास प्रिंट प्रोडक्शन क्वालिटी कंट्रोल की भी जिम्मेदारी रहेगी.
दैनिक भास्कर, इंदौर से खबर है कि कौशल दवे ने इस्तीफा दे दिया है. वे असिस्टेंट आईटी मैनेजर थे तथा पिछले सात सालों से भास्कर से जुड़े हुए थे. इन सात सालों में रतलाम, खंडवा, होशंगाबाद और उज्जैन की लांचिंग में आईटी विभाग की तरफ से अहम भूमिका निभाई थी. कौशल ने अपनी नई पारी इंदौर में ही दबंग दुनिया के साथ की है. उन्हें यहां पर आईटी मैनेजर बनाया गया है. वे ग्रुप के आईटी और टेक्निकल विभाग के हेड होंगे.






