Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पत्रकार शीशपाल राणा के खिलाफ थाने में मामला दर्ज, जर्नलिस्‍ट आर-पार की लड़ाई को तैयार

करनाल : एक दैनिक समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ शीश पाल राणा के खिलाफ एक षडयंत्र के तहत इन्द्री के एक व्यक्ति द्वारा अदालत के आदेश में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में थाना इन्द्री में मामला दर्ज कराने के विरोध में जिले के समस्त पत्रकारों में रोष बना हुआ है। इसी मामले को लेकर आज जिले के समस्त पत्रकारों की एक आपातकालीन बैठक का आयोजन किया गया। जिस में जिले के तकरीबन सभी प्रमुख पत्रकारों सहित जिले के लगभग 70 पत्रकारों ने भाग लिया। पत्रकारों ने हाथ उठाकर करनाल पुलिस द्वारा किए गए दर्ज मामले की घोर निंदा की गई और इस कार्यवाही को एक कृत्य के तहत एक षडयंत्र कर हिस्सा करार दिया गया।

करनाल : एक दैनिक समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ शीश पाल राणा के खिलाफ एक षडयंत्र के तहत इन्द्री के एक व्यक्ति द्वारा अदालत के आदेश में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में थाना इन्द्री में मामला दर्ज कराने के विरोध में जिले के समस्त पत्रकारों में रोष बना हुआ है। इसी मामले को लेकर आज जिले के समस्त पत्रकारों की एक आपातकालीन बैठक का आयोजन किया गया। जिस में जिले के तकरीबन सभी प्रमुख पत्रकारों सहित जिले के लगभग 70 पत्रकारों ने भाग लिया। पत्रकारों ने हाथ उठाकर करनाल पुलिस द्वारा किए गए दर्ज मामले की घोर निंदा की गई और इस कार्यवाही को एक कृत्य के तहत एक षडयंत्र कर हिस्सा करार दिया गया।

इस अवसर पर पत्रकार शीशपाल राणा ने सभी पत्रकारों के समक्ष अपना पक्ष रखा और सभी पत्रकारों से अपना साथ देने के लिए उनका सहयोग मांगा, जिस के बाद पत्रकारों ने सुर में सुर मिलते हुए कहा कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है और जिले के अलावा प्रदेश का एक-एक पत्रकार उनके साथ है। उनके साथ किसी भी कीमत पर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और इस मामले को जल्द ही रद्द कराने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर समस्त पत्रकारों ने शीशपाल राणा के मामले में एक 15 मेम्बरी कमेटी बनाने का सुझाव देते हुए कहा कि ये कमेटी जो भी निर्णय लेगी वह सभी को मान्य होगा। पत्रकारों के सभी के सुझावों के आधार पर इस कमेटी में हिन्दुस्तान टाईम्स के संवाददाता विशाल जोशी के नेतृत्व में स्टार न्यूज के संवाददाता आरआर शैली के सुझाव में सहारा न्यूज के तजिंद्र मोहन मैहता, दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ सुशील भार्गव, पंजाब केसरी के ब्यूरो प्रमुख शैलेंद्र जैन, अजीत समाचार के संवाददाता गुरमीत सिंह सग्गू, राष्ट्रीय सहारा के ब्यूरो प्रमुख विकास सुखीजा, दैनिक सांध्य नजर आप तक के संपादक डा. अशोक अरोड़ा, अमर उजाला के ब्यूरो प्रमुख पुरूषोतम शर्मा, टाईम्स ऑफ इंडिया की संवाददाता श्रीमति अनीता सिंह, दैनिक भास्कर के घरौंडा संवाददाता संजय शर्मा, इंडिया न्यूज हरियाणा के संवाददाता केसी आर्य, आज समाज के संवाददाता डा. अरविंद चौहान, निर्मल कम्बोज, मैनमाल और यशपाल कादियान को लिया गया है।

बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने इस कमेटी के हर निर्णय में अपनी सहमति जाहिर करते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर पत्रकार शीशपाल राणा के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर इस मामले को रद्द किए जाने की मांग की जाएगी। आज की बैठक में हरियाणा प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष के मीडिया एडवाइजर एंव वरिष्ठ पत्रकार कंवल भसीन, सुभाष चंद्र, ललीत आहुजा, पंकज शर्मा, आरआर शैली, सन्नी चौहान, लवकिशोर गन्नोतरा, कृष्ण लाल, केसी आर्य, आर्कषण उप्पल, बलविंद्र वर्मा, जोगिंद्र सिंह, रवि कुमार, तजिंद्र मोहन मेहता, अनीता सिंह, अनिल लांबा, हरीश मदान, ओपी सचदेवा, राजेंद्र शर्मा, रमेश पाल, प्रदीप सिंह, रमेश सरोहा, सुभाष शर्मा, रोहताश लाठर, सचिन पाल, राजेंद्र चौहान, प्रवीन वालिया, सुभाष चंद्र, बलबीर सिंह, अमन सचदेवा, हरविंद्र सिंह, नरेश मेहरा, गुरमीत सिंह सग्गू, अरविंद्र चौहान, कमाल खान, सुरेंद्र मरवाहा, पवन कुमार शर्मा, गुरुचरण सिंह विर्क, विशाल जोशी, इन्द्रजीत वर्मा, शैलेंद्र जैन, डाक्टर राजेश शर्मा, कमलेश कोशिक, नरेंद्र अरोड़ा, ओपी सचदेवा, हरीश कुमार, आजाद सिंह, सुभाष चंद लोहट, सुदर्शन शर्मा छायाकार धर्मसिंह, चमन लाल, रविकुमार, प्रदीप सिंह विर्क, कृषण (शंकर), पंकज शर्मा सहित पत्रकार उपस्थित थे। इस अवसर पर शहर की कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने भी पीडित पत्रकार के समर्थन में मीटिंग में पहुंचकर साथ देने की घोषणा की।

अनिल लांबा की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...