जनसंदेश टाइम्स, वाराणसी शनिवार को अपना जौनपुर-भदोही एडिशन लांच कर दिया. पूर्वांचल के इन दो जिलों के लिए एक एडिशन लांच किया गया है. इन दोनों जिलों के सेंटरों पर धूमधाम से अखबार की लांचिंग हुई. अखबार में नए एडिशन की लांचिंग पर स्थानीय संपादक आशीष बागची ने संपादकीय भी लिखा है. जनसंदेश टाइम्स अपकंट्री में धीरे-धीरे लांचिंग को मूर्त रूप दे रहा है. जौनपुर-भदोही एडिशन की लांचिंग से पहले आजमगढ़-मऊ तथा बलिया एडिशन लांच किया जा चुका था. जबकि चंदौली में अखबार सिटी एडिशन के साथ प्रकाशित हो रहा है. अब प्रबंधन की नजर मिर्जापुर-सोनभद्र एडिशन की लांचिंग पर है.
जौनपुर में अखबार के ब्यूरोचीफ शशिमोहन सिंह हैं, जबकि भदोही में ये जिम्मेदारी सुरेश गांधी को सौंपी गई है. जनसंदेश टाइम्स के जीएम सीपी राय ने बताया कि आठ हजार कॉपियों के साथ धूमधाम से अखबार की लांचिंग हुई. अखबार को पहले ही दिन इन दोनों जिलों में अच्छा रिस्पांस मिला. पाठकों ने अखबार को हाथोंहाथ लिया. सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन ने काफी पहले से अखबार की लांचिंग की तैयारियां कर रखी थी, जिसके चलते उन्हें अच्छा विज्ञापन भी मिला.





