देश के प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षण संस्थान आईआईएमसी में दाखिला के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि बिल्कुल नजदीक आ गई है. आईआईएमसी से निकले छात्र आज तमाम मीडिया संस्थानों में अपनी चमक बिखेर रहे हैं. आईआईएमसी के एसोसिएट प्रोफेसर आनंद प्रधान ने इस प्रतिष्ठित संस्थान में शिक्षा ग्रहण करने में दिलचस्पी रखने वाले छात्रों के लिए फेसबुक पर एक मैसेज दिया है. साथ ही आग्रह भी किया है कि इसे अधिक से अधिक लोग शेयर करें.
अपने फेसबुक पेज पर आनंद प्रधान लिखते हैं, ''जल्दी कीजिये… अगर आपकी उम्र 25 साल से कम है.. लिखने-पढ़ने में रूचि है.. देश-दुनिया के दुःख-दर्द, सवाल और मुद्दे परेशान करते हैं… और आप पत्रकारिता को अभिव्यक्ति का हथियार मानते हैं और उसमें हाथ आजमाना और कुछ अलग करना चाहते हैं… तो आइये, आई.आई.एम.सी में आपका स्वागत है… दाखिले के लिए फार्म जमा करने की तारीख नजदीक आती जा रही है…20 अप्रैल भरे हुए फार्म जमा करने की आखिरी तिथि है… अधिक जानकारी के लिए इस लिंक को देखें: http://www.iimc.nic.in/admission.html. इसकी परीक्षा की तैयारी के लिए आप इस ब्लॉग को देख सकते हैं जो आई.आई.एम.सी के पूर्व विद्यार्थी चलाते हैं: http://www.iimccounselling.blogspot.in/. अपने सभी पूर्व विद्यार्थियों और शुभचिंतकों से आग्रह है कि इस सूचना को अधिक से अधिक शेयर करें.''





