बक्सर : बिहार के बक्सर जिले में कार्यरत प्रभात खबर समाचार पत्र के पत्रकार विवेक सिन्हा की मौत शुक्रवार की रात उपचार के दौरान हो गयी। 11 अप्रैल की रात अपने कार्यालय से काम निपटा कर घर जा रहे विवेक की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। वे बक्सर से चार किलोमीटर दूर अपने गांव चुरामनपुर ज रहे थे। लेकिन रास्ते में किसी वाहन से लगी टक्कर में घायल विवेक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उसकी हालत अत्यंत चिंताजनक होने के कारण उसे रात दस बजे ही पटना के लिए रेफर कर दिया गया।
पटना के एक निजी नर्सिंग होम में दाखिल कराया गया। जहां डाक्टरों ने बताया कि सिर में गंभीर चोट में लगने से दिमाग ने काम करना बंद कर दिया है। पिछले दो दिनों तक अचेता अवस्था में जिंदगी से जुझते युवा पत्रकार ने 13 अप्रैल की रात हमारा साथ छोड़ दिया। इस युवा पत्रकार को बचाने के लिए शहर के सभी प्रमुख एवं सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों ने रामेश्वर नाथ मंदिर में प्रार्थना भी की। शनिवार की शाम विवेक के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार होगा।
बक्सर से अविनाश उपाध्याय की रिपोर्ट.






