ममता बनर्जी के कार्टून पोस्ट करने पर प्रोफ़ेसर की प्रताड़ना के विरोध में इंटरनेट यूज़र्स बनायेंगे कार्टून्स. स्थान है इंडिया गेट. तारीख है आज रविवार 15 अप्रैल. समय है शाम 5 से 6 बजे. ममता बनर्जी का कार्टून पोस्ट करने पर पश्चिम बंगाल के एक प्रोफ़ेसर की प्रताड़ना के विरोध में Save Your Voice की ओर से कई युवा 15 अप्रैल दिन रविवार को इण्डिया गेट पर शाम पांच बजे इकट्ठे होकर कार्टून्स बनायेंगे. पशिचम बंगाल के प्रोफ़ेसर अम्बिकेश महापात्र को ममता बनर्जी के कार्टून्स बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और प्रताड़ित किया गया. इसे हम अभिव्यक्ति की आज़ादी पर एक और हमले के रूप में देखते हैं.
जिस तरह गांधी जी ने नमक क़ानून का विरोध दांडी में नमक बनाकर किया था वैसे ही हम कार्टून्स पर पाबंदी लगाने का विरोध इंडिया गेट पर कार्टून्स बनाकर करेंगे. पिछले काफी समय से सेव योर वॉयस अभियान इंटरनेट सेंसरशिप के सरकारी प्रयासों के खिलाफ आवाज़ उठाता रहा है. केंद्र सरकार पहले ही इंटरनेट की आजादी पर अंकुश लगाने के प्रयास कर रही है और अब राज्य सरकारें भी उसी रस्ते पर चलती नज़र आ रही हैं. आइये, कार्टून बनाएँ और सरकार को बता दें कि हमारी अभिव्यक्ति की आज़ादी को कुचलना इतना आसान नहीं है. आप सभी पत्रकार बंधुओं से निवेदन है कि इंडिया गेट पहुंचें और अभिव्यक्ति की आजादी पर इस हमले के खिलाफ अपनी कलम के माध्यम से आवाज़ उठाएं.
सेव योर वॉयस टीम
www.saveyourvoice.in
www.facebook.com/saveyourvoice
प्रेस रिलीज





