दैनिक जागरण, बरेली में कई बदलाव किए गए हैं. दो लोगों का यूनिट से बाहर तबादला किया गया है तो कई लोगों के डेस्क तथा जिम्मेदारियां बदली गई हैं. चीफ रिपोर्टर पवन सक्सेना का तबादला इलाहाबाद के लिए कर दिया गया है. पवन लम्बे समय तक यहां टिके हुए थे. सीकेटी के खास लोगों में इनकी गिनती होती थी. सिटी इंचार्ज ओपी सक्सेना को प्रबंधन ने सिलीगुड़ी भेज दिया है. ओपी भी लम्बे अरसे से बरेली में जमे हुए थे. सूत्रों का कहना है कि डीएनई रवि शर्मा तथा चीफ सब एडिटर श्याम सुन्दर का तबादला भी प्रबंधन जल्द ही करने वाला है.
दूसरी तरफ आंतरिक बदलाव में पीलीभीत डेस्क के प्रभारी अरुण द्विवेदी को पीलीभीत का इंचार्ज बना दिया गया है. पीलीभीत में जिम्मेदारी निभा रहे प्रसून शुक्ला को बरेली बुला लिया गया है. बरेली में शाहजहांपुर डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे अखिलेश सक्सेना को बदायूं का प्रभारी बनाया गया है. खीरी डेस्क देखने वाले एमके शुक्ला को शाहजहांपुर भेजा गया है. शाहजहांपुर से आशीष त्रिपाठी को बरेली बुला लिया गया है. बदायूं से कमलेश को बरेली बुला लिया गया है. डाक डेस्क पर जिम्मेदारी संभालने वाले रमेश चंद्र राय को बदायूं डेस्क का इंचार्ज बनाया गया है. बदायूं डेस्क की जिम्मेदारी संभालने वाले निर्भय सक्सेना को डाक पर भेज दिया गया है. कुछ दिन पहले पीलीभीत से राकेश श्रीवास्तव का तबादला शाहजहांपुर के लिए कर दिया गया था.





