भोपाल में भास्कर डॉट कॉम के प्रभारी अनुज खरे 20 अप्रैल को नोएडा में आमद देने वाले हैं. बताया जाता है कि उनकी जगह सुशील तिवारी को भास्कर डाट काम, भोपाल टीम का प्रभारी बनाया जा सकता है. सुशील भोपाल में भास्कर डॉट कॉम की नाइट टीम के प्रभारी हैं. सुशील तिवारी को पत्रकारिता का करीब सात सालों का अनुभव है. सुशील भास्कर डॉट कॉम के सबसे पुराने कर्मी हैं. सुशील तिवारी को उनके काम के लिए भास्कर की तरफ से कई बार पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
दूसरी तरफ सिटी भास्कर, इंदौर से खबर है कि प्रभारी अमित मडलोई, जिसका तबादला अहमद नगर में किया गया था, ने दैनिक भास्कर ज्वाइन कर लिया है. उन्हें यहां पर संपादक बनाया गया है.






