Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

‘मेरे उपर शिवपाल का हाथ है, तुम्हें दो मिनट में हटवा दूंगा’

: सपा विधायक के भाई ने दी लखनऊ के चारबाग चौकी इंचार्ज को धमकी : लखनऊ। सपा सरकार के सत्ता में आते ही सपा विधायकों और उनके रिश्तेदारों ने फिर से अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शारदा प्रसाद शुक्ला के भाई कृष्णपाल शुक्ला ने चारबाग चौकी इंचार्ज इंद्रपाल सिंह सेंगर को फोन करके टांसफर कराने की धमकी दी। सेंगर ने बताया कि विधायक के  भाई ने दोपहर २.३० मिनट पर फोन करके उनके ऊपर क्षेत्र में लगने वाली दुकानों से अवैध वसूली करने का  आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि चारबाग चौकी के सामने रेलवे की जमीन में लगने वाली दुकानों से नाका पुलिस अवैध वसूली कर रही है।

सेंगर का कहना है कि वे दुकानें रेलवे की जमीन पर हैं और उनको रेलवे पुलिस ने लगवाया है, जिनके सहारे गरीब आदमी अपनी रोजी-रोटी चला रहा है। सड़क किनारे जितनी भी दुकानें लगी थीं, उनको हटवा दिया है। विधायक के भाई कृष्णपाल शुक्ला रोड पर दुकानें लगानें की जिद पर अड़े थे। सेंगर ने कहा कि डीआईजी के आदेश पर यहां दुकानें हटवाई गई हैं। इस पर उन्होंने कहा, 'डीआईजी कौन होता है। तुम ये बताओ तुम सपाई हो या बसपाई। मेरे ऊपर शिवपाल का हाथ है, मेरे भाई स्वयं विधायक है मेरी बात नहीं मानी तो तुम्हारे ही डीआईजी से शिकायत करके तुम्हें दो मिनट में यहां से हटवा दूंगा।'

चौकी इंचार्ज का कहना है कि शुक्ला का रिश्तेदार धर्मेन्द्र शुक्ला स्वयं को चारबाग का नेता बताकर फुटपाथ पर लगने वाली दुकानों से पुलिस के नाम पर अवैध वसूली करता है। ये लोग विधायक का रौब दिखाकर पुलिस पर हमेशा दबाव बनाने का प्रयास करते हैं। इस प्रकरण पर कृष्णपाल शुक्ला (भाई सपा विधायक शारदा प्रसाद शुक्ला) का कहना है कि हां, मैंने २.३५ मिनट पर चौकी इंचार्ज को फोन किया, लेकिन मैं किसी धर्मेंद्र शुक्ला को नहीं जानता। मेरे भाई विधायक जरूर हैं, लेकिन मैंने उनका नाम लेकर चौकी इंचार्ज को कोई धमकी नहीं दी।

गौरतलब है कि सपा सरकार बनते ही औरैया में सपा समर्थकों ने एक दारोगा को छत से फेक दिया था और इटावा के एक गांव में पुलिस पार्टी को बंधक बनाकर सपाइयों ने जमकर पीटा था। इतना ही नहीं उन्नाव के विधायक कुलदीप सेंगर के भाई ने तो एक अखबार के पत्रकार को जमीन पर घसीट-घसीटकर पीटा था।

लखनऊ से कुंवर हरेन्द्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...