हिंदुस्तान, आगरा से अमित जायसवाल ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर चीफ सब एडिटर थे तथा पहले पेज के इंचार्ज थे. वे अपनी नई पारी राजस्थान पत्रिका, जयपुर के साथ शुरू करने जा रहे हैं. उन्हें यहां भी चीफ सब एडिटर बनाया गया है. हिंदुस्तान आइडिया कांटेस्ट के विजेता अमित तेज तर्रार पत्रकार माने जाते हैं. हिंदुस्तान प्रबंधन ने आगरा में ही इनको तीन साल में तीन प्रमोशन दिए. साढ़े पांच साल पहले हिंदुस्तान लखनऊ से करियर शुरू करने वाले अमित चीफ सब बना दिए गए थे. वे तीन साल पहले लखनऊ से आगरा भेज दिए गए थे.
चंदौली से खबर है कि हमवतन साप्ताहिक के साथ एसबी यादव ने अपनी नई पारी शुरू की है. एसबी को अखबार का डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर बनाया गया है. वे इसके पहले काशीवार्ता, युनाइटेड भारत समेत कई अखबारों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इनके साथ सुनील सिंह भी हमवतन में जिला प्रसार प्रबंधक के रूप में ज्वाइन किया है. वे भी कई अखबारों से जुड़े रहे हैं.






