आज समाज की आर्थिक स्थिति डावांडोल चल रही है. खबर है कि अंबाला तथा दिल्ली में पत्रकारों को पिछले कई महीनों से समय से वेतन नहीं मिल रहा है. आज समाज, अंबाला में भी मार्च माह का वेतन मिलने में देरी हो रही थी. इससे नाराज अंबाला के पत्रकार तथा गैर पत्रकार कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया. हड़ताल तथा आंदोलन की धमकी देनी शुरू कर दी. कर्मचारियों ने मांग थी कि उनको वेतन दिया जाए नहीं तो वे काम नहीं करेंगे.
सूत्रों का कहना है कि इससे घबराए प्रबंधन ने आनन-फानन में कई कर्मचारियों को नगद सैलरी बांटी. इसके बाद वे काम पर लौटे. वहीं दिल्ली से खबर है कि कर्मचारियों को मार्च महीने की सैलरी अब तक नहीं मिली है. ऐसा पिछले कई महीने से चल रहा है कि सैलरी लेट-लतीफ मिल रहा है. एक पत्रकार ने बताया कि आज समाज के खराब हालात से तमाम कर्मी दूसरे ऑप्शन की तलाश में जुट गए हैं.





