Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

Fraud Nirmal Baba (56) : मकान भाड़ा दिये बिना भागे बाबा

: कौन हैं निर्मल बाबा? (भाग छह) : 1998 से 1999 तक रहे थे बहरागोड़ा में, पांच माह का किराया अब भी है बाकी : अब करोड़ों के मालिक : बहरागोड़ा : निर्मल जीत सिंह नरूला उर्फ निर्मल बाबा करीब एक साल तक पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में रहे थे. यहां ज्योति पहाड़ी पर कायनाइट पत्थर का खनन करवाते थे. बहरागोड़ा में उन्होंने नागेंद्र नाथ राय के मकान में दो कमरे किराये पर लिया था. पर करीब एक साल रहने के बाद 1999 में वह कमरों में ताले लगा कर अचानक गायब हो गये. फिर कभी नहीं लौटे. उन्होंने पांच माह का मकान भाड़ा भी नहीं चुकाया था.

: कौन हैं निर्मल बाबा? (भाग छह) : 1998 से 1999 तक रहे थे बहरागोड़ा में, पांच माह का किराया अब भी है बाकी : अब करोड़ों के मालिक : बहरागोड़ा : निर्मल जीत सिंह नरूला उर्फ निर्मल बाबा करीब एक साल तक पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में रहे थे. यहां ज्योति पहाड़ी पर कायनाइट पत्थर का खनन करवाते थे. बहरागोड़ा में उन्होंने नागेंद्र नाथ राय के मकान में दो कमरे किराये पर लिया था. पर करीब एक साल रहने के बाद 1999 में वह कमरों में ताले लगा कर अचानक गायब हो गये. फिर कभी नहीं लौटे. उन्होंने पांच माह का मकान भाड़ा भी नहीं चुकाया था.

ताला लगा कर गायब हो गये : मकान मालिक नागेंद्र नाथ राय बताते हैं कि निर्मल बाबा ने 1998 में दो कमरा भाड़े पर लिया था. उस समय उन्हें सब निर्मल जीत सिंह के रूप में ही जानते थे. उनके साथ उनका एक सहयोगी भी रहता था. दोनों कमरों का भाड़ा तीन सौ रुपये निर्धारित किया गया था. शुरुआत में निर्मल बाबा तय किराया चुकाते रहे. फिर कुछ आर्थिक परेशानी बता बाद में भाड़ा देने को कहा. उन्होंने पांच माह तक किराया नहीं चुकाया. इसके बाद 1999 में निर्मल बाबा और उनके सहयोगी दोनों कमरों में ताले लगा कर अचानक गायब हो गये.

ताले तोड़वाये गये : नागेंद्र नाथ राय ने बताया कि हमने काफी दिनों तक उनका इंतजार किया. वह नहीं लौटे, तो दोनों कमरों के ताले तोड़वाये गये. कमरों में एक खटिया, दो जोड़ी चप्पल, एक लोटा और कुछ अन्य सामान थे. खटिया आज भी हमारे घर के कबाड़खाने में पड़ी है. हमने सोचा कि वह लौटेंगे, तो खटिया सहित अन्य सामान ले जायेंगे. पर वह नहीं आये.

पूजा भी करते थे : मकान मालिक नागेंद्र नाथ राय ने बताया कि बकाया भाड़े के लिए निर्मल बाबा को कई पत्र भी लिखे गये. मगर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. नागेंद्र राय की पत्नी सुप्रभा राय निर्मल बाबा का नाम सुनते ही हंस पड़ती हैं. कहती हैं, तब निर्मल बाबा नामक व्यक्ति यहां भी पूजा किया करता था. खटिया को धोती से घेर कर उसी पर पूजा करता और प्रसाद भी बांटता.

– बहरागोड़ा में नागेंद्र राय के मकान में रहते थे निर्मल बाबा
– दो कमरे लिये थे
– सहयोगी के साथ आये थे
– मकान मालिक ने किराये के लिए कई बार लिखा पत्र, पर नहीं दिया जवाब
– मुजफ्फरपुर में बाबा का पुतला फूंका, थाने में शिकायत
– लुधियाना में बाबा के पांच अनुयायियों के खिलाफ मामला दर्ज
– निर्मल बाबा मामले की जांच कराये सरकार : शाहनवाज हुसैन, सांसद

प्रभात खबर में प्रकाशित धरिशचंद्र सिंह का लेख. इस खबर पर आप अपनी प्रतिक्रिया [email protected] पर भेज सकते हैं.


प्रभात खबर में प्रकाशित खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें –

Fraud Nirmal Baba (28) : प्रभात खबर ने खोली पोल – कौन हैं निर्मल बाबा?

Fraud Nirmal Baba (33) : प्रभात खबर ने खोली पोल – कौन हैं निर्मल बाबा? (भाग दो)

Fraud Nirmal Baba (42) : एक एकाउंट में 109 करोड़

Fraud Nirmal Baba (49) : बाबा के निजी खाते में भी डाले गये 123 करोड़

Fraud Nirmal Baba (53) : भक्तों के पैसे से खरीदा 30 करोड़ का होटल

सीरिज की अन्य खबरें, आलेख व खुलासे पढ़ने के लिए क्लिक करें- Fraud Nirmal Baba

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...