एमसीडी चुनाव के दौरान जमकर पेड न्यूज छापने वाले दैनिक जागरण और पंजाब केसरी की शिकायत मुख्य चुनाव आयुक्त से की गई है. ट्रस्ट योर लाइफ नाम की संस्था के अध्यक्ष परविंदर सिंह त्यागी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है तथा शिकायत की है कि जागरण और पंजाब केसरी ने सारे नियम कानूनों को धत्ता बताकर प्रत्याशियों के पक्ष में हवा बनाने वाले खबरें प्रकाशित कीं. उन्होंने इस शिकायत की एक प्रति प्रेस काउंसिल के अध्यक्ष जस्टिस मार्कंडेय काटजू को भी भेजी है. नीचे परविंदर सिंह त्यागी द्वारा भेजा गया पत्र…







