: आधा दर्जन पत्रकारों ने अखबार को बाय किया : सन्मार्ग, रांची से खबर है कि महाप्रबंधक अखिलेश सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. अखिलेश सिंह प्रबंधन की टाल मटोल के रवैये से नाराज थे. दो महीने से सन्मार्ग में कार्यरत पत्रकारों को मैनेजमेंट ने सेलरी नहीं दी है. अखिलेश सिंह सेलरी देने के लिए प्रबंधन पर दबाव बना रहे थे लेकिन वहां से लगातार आश्वासन मिल रहा था, जिसके बाद उन्होंने प्रबंधन को अपना इस्तीफा सौंप दिया. सन्मार्ग को अखिलेश सिंह के अलावा आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने बाय बोला है.
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले अखिलेश सिंह पिछले दो दशक से इस फील्ड में कार्यरत हैं. उन्होंने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, पटना के साथ की थी. लम्बे समय तक यहां रहने के बाद जीएम के रूप में पायनियर लांच कराया. पब्लिक एजेण्डा के भी जीएम पद पर कार्यरत रहे. 2010 में वे सन्मार्ग से जुड़े थे. संभावना है वो जल्द ही किसी नए संस्थान से जुड़ेंगे. इनके अलावा विज्ञापन प्रबंधक एके सिन्हा ने भी इस्तीफा दे दिया है. डेस्क और रिपोर्टिंग में कार्यरत वर्षा, प्रसादी महतो, आशुतोष कुमार, अविनाश जायसवाल तथा जमशेदपुर के ब्यूरोचीफ राजेश पटेल ने भी अखबार को अलविदा कह दिया है.






