ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के सबसे पुराने अखबार ‘द अरुणाचल टाइम्स’ के दफ्तर में परसों रात दस युवकों ने उपद्रव मचाया और तोड फोड़ की। पुलिस ने बताया कि कुछ हमलावरों ने दफ्तर में हमला किया और कछ अन्य लोग बाहर प्रतीक्षा करते रहे। करीब दस मिनट तक युवकों ने अंदर उपद्रव मचाया। राज्य के मुख्यमंत्री नबाम तुकी ने अपने राजनीतिक सचिव बमांग तागो को इस मामले की जानकरी लेने के लिये निर्देशित किया है। तागो ने अरुणाचल प्रेस क्लब के सदस्यों से कहा कि इस घटना में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जायेगा।





