दैनिक जागरण, बेतिया से पूरी टीम के साथ सस्पेंड किए गए कम्प्यूटर ऑपरेटर अमित सिंह को प्रबधंन ने बहाल कर दिया है. उन्हें बेतिया से मुजफ्फरपुर यूनिट में बुला लिया गया है. वहीं मनोज मिश्र की वापसी हो गई है. वे शिक्षा बीट देखते थे. मनोज को बेतिया में ही जिम्मेदारी सौंपी गई है. फोटोग्राफ संजीव की भी वापसी हो गई है. प्रबंधन ने उन्हें बेतिया से बगहा भेज दिया है.
महुआ न्यूज, डेहरी ऑनसोन से इस्तीफा देने वाले रवि कुमार ने अपनी नई पारी शुरू कर दी है. उन्होंने पी7 न्यूज ज्वाइन किया है. उन्हें यहां भी रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी दी गई है. रवि इसके पहले भी कई चैनलों में काम कर चुके हैं.






