राष्ट्रीय सहारा, बनारस से खबर है कि अभयानंद का तबादला लखनऊ के लिए कर दिया गया है. अभयानंद अखबार की लांचिंग के समय से ही बनारस में कार्यरत थे. उनके जिम्मे कोआर्डिनेशन था. वे यहां पर क्या जिम्मेदारी संभालेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.
दैनिक जागरण, लखीमपुर खीरी से खबर है कि संजय पाण्डेय को मुरादाबाद भेज दिया गया है. संजय रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. संजय इसके पहले भी मुरादाबाद में अखबार को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. कुछ विवाद के बाद उन्हें लखीमपुर खीरी भेज दिया गया था. यहां भी इन्हें रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.





