मुंबई से खबर है कि शिव सेना समर्थकों ने अंग्रेजी साप्ताहिक पत्रिका 'द वीक' के कार्यालय पर गुरुवार को हमला कर दिया. गुंडागर्दी की यह वारदात द वीक के लोअर परेल स्थित डिस्ट्रीब्यूशन कार्यालय में हुआ. शिव सेना की श्रमिक इकाई भारतीय कामगार सेना के कार्यकर्ताओं ने यह हमला किया. सर्कुलेशन मैनेजर जॉली की पिटाई भी की गई. बताया जा रहा है कि शिव सेना का अनुषांगिक इकाई भारतीय कामगार सेना के कार्यकर्ता द वीक के मातृत्व कंपनी मलयाला मनोरमा में अपना संगठन खड़ा करना चाहते थे. परन्तु प्रबंधन ने इसकी इजाजत नहीं दी.
इसके बाद सेना के कार्यकर्ता इस मामले को लेकर कोर्ट गए. कोर्ट से भी उन्हें मायूसी हाथ लगी. कोर्ट ने अपना फैसला प्रबंधन के पक्ष में सुनाया, जिससे नाराज शिव सेना के कामगार इकाई के दस से पन्द्रह कार्यकर्ताओं ने मलयालम मनोरमा ग्रुप की पत्रिका द वीक के लोअर परेल स्थित कार्यालय पर हमला बोल दिया.





