पत्रकार पीयूष पांडे के व्यंग्य संग्रह ''छिछोरेबाजी का रिजोल्यूशन'' का विमोचन 20 अप्रैल यानी शुक्रवार को होगा. नोएडा फिल्म सिटी के मारवाह स्टूडियो में शाम पांच बजे आयोजित कार्यक्रम में किताब का विमोचन जाने माने व्यंग्य कवि अशोक चक्रधर करेंगे. इस अवसर पर एक व्यंग्य पाठ का आयोजन भी किया गया है, जिसमें आलोक पुराणिक, अविनाश वाचस्पति, अंशुमाली रस्तोगी, राकेश कायस्थ जैसे व्यंग्यकार शिरकत करेंगे. कार्यक्रम के विशेष अतिथि मारवाह स्टूडियो के मालिक संदीप मारवाह होंगे.





