Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

खनन माफियाओं ने तहसीलदार के पीछे दौड़ाई जेसीबी मशीन

: नाले में कूदकर अपनी जान बचाई : जेसीबी और पांच ट्रैक्टर जब्त : सात पर एफआईआर, गिरफ्तारी नहीं : देवास। खनिज माफिया द्वारा मुरैना जिले में आईपीएस अफसर नरेंद्र कुमार की कथित हत्या की याद ताजा करते हुए एक ऐसे ही घटनाक्रम में अवैध उत्खनन रोकने गई महिला तहसीलदार मीना पाल को जिले में कन्नौद के निकट कुसमानिया गांव में जेसीबी मशीन से कुचलकर मारने का असफल प्रयास किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस घटना से बुरी तरह घबराई तहसीलदार मीना ने नाले में कूदकर अपनी जान बचाई। इससे उन्हें पैर में चोट भी आई है।

: नाले में कूदकर अपनी जान बचाई : जेसीबी और पांच ट्रैक्टर जब्त : सात पर एफआईआर, गिरफ्तारी नहीं : देवास। खनिज माफिया द्वारा मुरैना जिले में आईपीएस अफसर नरेंद्र कुमार की कथित हत्या की याद ताजा करते हुए एक ऐसे ही घटनाक्रम में अवैध उत्खनन रोकने गई महिला तहसीलदार मीना पाल को जिले में कन्नौद के निकट कुसमानिया गांव में जेसीबी मशीन से कुचलकर मारने का असफल प्रयास किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस घटना से बुरी तरह घबराई तहसीलदार मीना ने नाले में कूदकर अपनी जान बचाई। इससे उन्हें पैर में चोट भी आई है।

घटना के बाद पुलिस ने एक जेसीबी मशीन और पांच ट्रैक्टर जब्त कर सात लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रकरण कायम किया है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। बताया जाता है कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के लिए गेहूं रखने के बनाये जा रहे प्लेटफार्म में ठेकेदार के लोगों द्वारा अवैध रूप से मोरम का उत्खनन किया जा रहा था। शिकायत मिलने पर कल सुबह पटवारी धीरासिंह तुमराम के साथ तहसीलदार मीना मौके पर पहुंची। उन्होंने देखा कि लाल मोरम खोदी जा रही है। वहां काम कर रहे कर्मचारियों से जब उन्होंने उत्खनन की अनुमति संबंधी प्रमाण मांगा, तो कर्मचारियों ने कहा कि हमने अनुमति के लिए आवेदन दिया है।

इसी बीच जेसीबी मशीन का चालक तेजी से वाहन चलाते हुए तहसीलदार की तरफ लपका। इस पर तहसीलदार ने पास के नाले में कूदकर खुद को बचाया जिसमें उनके पैर में चोट आई है। घटना की सूचना पर कन्नौद पुलिस एवं एसडीएम अमरनाथ दुबे मौके पर पहुंचे और जांच की। कन्नौद पुलिस ने ठेकेदार दारासिंह पटेल निवासी आष्टा, एवं कुसमानिया के नरेंद्र यादव सहित सात लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रकरण कायम किया है।

पहले भी दिखे माफियाओं के हौसले

– मुरैना जिले के बांमौर कस्बे में गत आठ मार्च को होली के दिन आईपीएस नरेद्र कुमार को ट्रैक्टर से कुचलकर मार दिया। सीबीआई जांच जारी।

– भिण्ड जिले में गत आठ मार्च को ही ‘शराब बंदी दिन’ (ड्राई डे) पर शराब बेच रहे लोगों पर कार्रवाई करने पहुंचे आईपीएस जयदेवन पर डंडे एवं लाठियों से हमला।

– शिवपुरी में गत 17 मार्च को कोलारस में पत्थर माफिया ने एसडीओ के वाहन पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया।

संजय कुमार की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...