Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

एटा में इंस्‍पेक्‍टर ने हिंदुस्‍तान के पत्रकार को बेरहमी से पीटा

एटा में प्रमुख सचिव के दौरे को कवर करने के लिए गए हिंदुस्‍तान अखबार के पत्रकार को शहर कोतवाल ने बेरहमी से पीटा. शहर कोतवाली में तैनात कोतवाल डालचंद्र पत्रकारों से पहले भी बदसलूकी कर चुका है. ताजा मामला यह है कि किसी विभाग के प्रमुख सचिव एटा दौरे पर आए थे. वे जब तहसील पहुंचे तब हिंदुस्‍तान के रिपोर्टर अरुण कुमार भी खबर कवरेज के लिए तहसील में जाने लगे. इंस्‍पेक्‍टर डालचंद्र उन्‍हें रोकने की कोशिश करने लगा.  

एटा में प्रमुख सचिव के दौरे को कवर करने के लिए गए हिंदुस्‍तान अखबार के पत्रकार को शहर कोतवाल ने बेरहमी से पीटा. शहर कोतवाली में तैनात कोतवाल डालचंद्र पत्रकारों से पहले भी बदसलूकी कर चुका है. ताजा मामला यह है कि किसी विभाग के प्रमुख सचिव एटा दौरे पर आए थे. वे जब तहसील पहुंचे तब हिंदुस्‍तान के रिपोर्टर अरुण कुमार भी खबर कवरेज के लिए तहसील में जाने लगे. इंस्‍पेक्‍टर डालचंद्र उन्‍हें रोकने की कोशिश करने लगा.  

इंस्‍पेक्‍टर उन्‍हें तहसील के अंदर न जाने देने की जिद पर अड़ गया. इस बात को लेकर अरुण से उसने नोंकझोक भी की. इसके बाद इंस्‍पेक्‍टर ने अरुण को धक्‍का देते हुए बाहर कर दिया तथा बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. बुरी तरह मारने के बाद अरुण को कोतवाली में बंद कर दिया गया. इस घटना के बाद पत्रकारों में रोष है. पत्रकार आंदोलन की रणनीति तैयार करने में जुटे हुए हैं. इंस्‍पेक्‍टर डालचंद्र की पत्रकारों के साथ अभद्रता और मारपीट की यह पहली घटना नहीं है. इसके पहले भी डालचंद्र सपा की रैली की फोटो खींच रहे दैनिक जागरण के फोटोग्राफर सूरज, अमर उजाला के फोटोग्राफर डीके और हिंदुस्‍तान के फोटोग्राफर अनिल शर्मा को बेरहमी से पीटा था.

उस समय भी अपने उच्‍च रसूख और बड़े अखबारों के पत्रकारों की मिलीभगत से डालचंद्र बिना किसी कार्रवाई के बचने में सफल रहा था. उसकी बसपा सरकार में पहुंच के चलते उस पर कोई अधिकारी शिकंजा नहीं कस पा रहा है. हालांकि इस घटना के बाद पत्रकार नाराज हैं, परन्‍तु उसके खिलाफ क्‍या कार्रवाई होगी यह समझना मुश्किल नहीं है. हिंदुस्‍तान के रिपोर्टर की पिटाई को लेकर पूरे शहर में चर्चा है.

एटा (कांशीरामनगर) से विपिन शर्मा की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...