जीएनएन न्यूज़ के 'इनपुट-हेड' योगेश गुलाटी के बारे में खबर है कि वो जल्द ही सहारा समय ज्वाइन करने वाले हैं. सहारा में भी योगेश को इनपुट की ही ज़िम्मेदारी मिलने की चर्चा है. ख़बरों को लेकर हमेशा आक्रामक रुख अपनाने वाले युवा पत्रकार योगेश गुलाटी इसके पहले इंडिया टीवी में 'सीनियर प्रोड्यूसर' के पद पर थे. एक दशक से भी ज़्यादा समय से टीवी मीडिया में सक्रिय योगेश कामनवेल्थ गेम्स के मीडिया सेल में पीआईबी की टीम का हिस्सा रहे हैं, जहां उन्हें इंदिरा गांधी स्टेडियम में बतौर मीडिया मैनेजर प्रेस आपरेशन की ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी.
इसके अलावा योगेश ईटीवी न्यूज़, एमएचवन न्यूज़ और फोकस टीवी में लम्बे समय तक 'डिप्टी न्यूज़ एडिटर' के पद पर काम कर चुके हैं. जीएनएन न्यूज़ में बढ़ती अव्यवस्थाओं और एचआर/एडमिन के अनावश्यक हस्तक्षेप के चलते यहाँ से जल्द ही कुछ और बड़े विकेट गिरने के आसार हैं. सैलरी की अनियमितता से भी कई लोग दूसरे चैनलों में ठिकाना खोज रहे हैं.





