अमर उजाला, उन्नाव से खबर है कि सीनियर सब एडिटर मधुकर पाण्डेय का तबादला कानपुर के लिए कर दिया गया है. वे यहां पर ब्यूरोचीफ थे. दो महीने पहले ही उनका तबादला फर्रुखाबाद से उन्नाव के लिए किया गया था. वे कानपुर में डेस्क पर बैठाए जाएंगे. उनकी जगह कानपुर में डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे विपिन शुक्ला को उन्नाव का नया ब्यूरोचीफ बनाया गया है. विपिन सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. इन्हें जिले में सर्कुलेशन बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
हालांकि अब तक उन्नाव में सर्कुलेशन बढ़ाने के नाम पर जितने लोग भी आए उन्हें विपरीत परिस्थितियों में जाना पड़ा. इसके पहले मनोज सिंह, भागवत शुक्ला, महेश शर्मा भी यहां के ब्यूरोचीफ रह चुके हैं, परन्तु यहां से तबादले के बाद इन लोगों ने इस्तीफा देकर दूसरे संस्थानों का दामन थाम लिया था. नए ब्यूरोचीफ विपिन मूलत: उन्नाव के ही रहने वाले हैं. उन्होंने अखबार का सर्कुलेशन बढ़ाने की कवायद भी शुरू कर दी है.





