सन्मार्ग, कोलकाता से खबर है कि पापिया पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी प्रभात खबर, कोलकाता के साथ शुरू की है. इन्हें फीचर डेस्क का इंचार्ज बनाया गया है. मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली पापिया पिछले सात सालों से सन्मार्ग को अपनी सेवाएं प्रदान कर रही थीं. उन्होंने प्रेसिडेनसी कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक एवं कोलकाता विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर की पढाई की है. कुछ अलग करने की चाहत में एक हिंदी वेबसाइट भी खोला है जिस पर काम अभी चल रहा है.






