Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

दैनिक जागरण में वापसी करेंगे वरिष्‍ठ पत्रकार दिनेश चंद्रा

टाइम टीवी से वरिष्‍ठ पत्रकार दिनेश चंद्रा ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे टाइम टीवी के स्‍टेट ब्‍यूरोचीफ थे. दिनेश एक बार फिर दैनिक जागरण में वापसी करने जा रहे हैं. लगभग एक साल पहले उन्‍होंने दैनिक जागरण से इस्‍तीफा दिया था. तब वे एनई के रूप में सेंट्रल डेस्‍क की जिम्‍मेदारी संभाल रहे थे. वे जागरण से इस्‍तीफा देने के बाद देहरादून से लांच होने वाले नेटवर्क10 में एक्‍जीक्‍यूटिव एडिटर बन कर चले गए थे. लेकिन वहां लम्‍बी पारी नहीं खेल सके. आंतरिक परिस्थितियों से नाराज होकर इस्‍तीफा दे दिया तथा टाइम टीवी से जुड़ गए थे.

खबर है कि वे दैनिक जागरण, नोएडा में एक बार फिर सेंट्रल डेस्‍क पर जिम्‍मेदारी संभालेंगे. श्री चंद्रा पिछले तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. दिनेश चंद्रा ने अपने करियर की शुरुआत सन 80 में दैनिक आज, कानपुर के साथ की थी. छह साल यहां रहने के बाद दैनिक जागरण, आगरा से जुड़ गए. सन 90 में फिर दुबारा दैनिक आज, कानपुर वापस आ गए. यहां ढाई साल काम करने के बाद सन 93 में स्‍वतंत्र भारत, कानपुर का दामन थाम लिया. यहां से इस्‍तीफा देने के बाद इन्‍होंने कुछ समय तक स्‍वतंत्र पत्रकारिता की. इसके बाद इन्‍होंने एक अखबार का प्रकाशन भी किया.

सन 94 में ये दुबारा दैनिक जागरण के साथ मेरठ में जुड़ गए. दो साल बाद ब्‍यूरोचीफ बनाकर इनका तबादला जागरण, देहरादून के लिए कर दिया गया. लगभग दस सालों तक ये देहरादून में ब्‍यूरोचीफ के रूप में अपनी सेवाएं देते रहे. सन 2005 में इनका तबादला दैनिक जागरण, नोएडा कर दिया गया. इनके आने के बाद ही यहां सेंट्रल डेस्‍क की स्‍थापना की गई. इन्‍हें इस डेस्‍क का इंचार्ज बनाया गया. तब से ये लगातार सेंट्रल डेस्‍क का जिम्‍मा संभाल रहे थे. हालांकि इनको इलेक्‍ट्रानिक मीडिया की पारी रास नहीं आई. मात्र एक साल में ही इन्‍होंने प्रिंट में वापसी कर ली.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...