दामोह से एक दुखद सूचना है. वरिष्ठ पत्रकार सुनील गौतम के सोलह वर्षीय एकलौते पुत्र सुमीत गौतम का आज सुबह जबलपुर में निधन हो गया. सुमीत एक सप्ताह पूर्व किसी हादसे में गोली लगने से घायल हो गया था. जबलपुर में उसका इलाज चल रहा था. उसकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी. काफी प्रयास के बावजूद डॉक्टर उसे बचा पाने में असफल रहे. बुधवार को उसने अंतिम सांस ली. इस मौत ने सुनील गौतम पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है. उनके आंसू रूकने के नाम नहीं ले रहे हैं. दामोह में ही सुमीत का अंतिम संस्कार कर दिया गया. इस घटना के बाद से पत्रकारों में शोक व्याप्त है.






