दैनिक प्रभात, गाजियाबाद संस्करण से खबर है कि प्रबंधन के रवैये से परेशान आधा दर्जन से ज्यादा पत्रकार तथा गैर पत्रकार कर्मियों ने पिछले कुछ दिनों में इस्तीफा दिया है. जिन लोगों ने अखबार को इस्तीफा दिया है उनमें भूमेश शर्मा (ग्रेटर नोएडा ब्यूरो चीफ), संजीव शर्मा (विशेष संवाददाता, गाजियाबाद) नरेश कुमार (छायाकार), अरुण सिन्हा (ब्यूरो प्रमुख, नोएडा), आकाश शर्मा (ग्राफिक डिजाइनर, गाजियाबाद), ललित कुमार (राइडर गाजियाबाद) तथा हेमेन्द्र राजपूत (क्राईम रिपोर्टर, नोएडा) का नाम शामिल है.
बताया जा रहा है कि स्थानीय मैनेजमेंट ने जो कमिटमेंट किया था उसे पूरा नहीं कर रहा था. इन लोगों को विज्ञापन लाने का टार्गेट भी दे दिया गया था, जबकि नियुक्ति के दौरान ऐसी कोई शर्त नहीं रखी गई थी. इन लोगों की सेलरी नहीं दी जा रही थी, लिहाजा एक-एक करके इन्होंने अपना इस्तीफा प्रबंधन को सौंप दिया. इन लोगों ने स्थानीय मैनेजर की लिखित शिकायत अखबार के मालिक एवं प्रबंधन संपादक अतुल कृष्ण से भी की थी, लेकिन उनकी तरफ से कोई कार्रवाई न होने पर इन लोगों ने इस्तीफा दे दिया.





