जनसंदेश टाइम्स, वाराणसी से खबर है कि दो लोगों ने अपनी नई पारी शुरू की है. हिंदुस्तान से इस्तीफा देकर शैलेंद्र माथुर ने जनसंदेश टाइम्स का दामन थामा है. वे काफी समय से हिंदुस्तान को बनारस में अपनी सेवाएं दे रहे थे. यहां पर उन्हें डाक डेस्क पर लाया गया है. वहीं दैनिक जागरण को बाय बोलकर अशोक यादव भी जनसंदेश टाइम्स पहुंच गए हैं. वे पेजीनेटर के पद पर तैनात थे. लम्बे समय से दैनिक जागरण से जुड़े हुए थे. यहां भी इन्हें पेजीनेटर बनाया गया है. अशोक दैनिक आज को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.





