दैनिक जागरण, झांसी से शिशिर श्रीवास्तव को ललितपुर भेज दिया गया है. उन्हें जिले का प्रभारी बनाया गया है. उनके पास एडिटोरियल समेत सभी जिम्मेदारियां रहेंगी. पूर्व प्रभारी अजय तिवारी के इस्तीफा देकर दैनिक जनता यूनियन चले जाने के बाद यह पद खाली था. शिशिर झांसी में रीजनल डेस्क पर तैनात थे. शिशिर की गिनती तेजतर्रार पत्रकारों में की जाती है. वे लम्बे समय से जागरण से जुड़े हुए हैं. जागरण, ललितपुर से ही दूसरी खबर है कि रवींद्र दिवाकर ने भी ज्वाइन किया है. उन्हें रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. रवींद्र इसके पहले भी कुछ संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.






