: तेरह अन्य लोग भी मारे गए : मेक्सिको के उत्तरी शहर चिहुआहुआ में एक बंदूकधारी ने एक बार में घुसकर दो पत्रकारों समेत 15 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। अटार्नी कार्यालय के एक सूत्र ने बताया कि चिहुआहुआ में मारे गए पत्रकारों की पहचान हेक्टर जेवियर सेलिनास अगूरे और जेवियर मोया मुनुज के तौर पर हुई है। वे पिछले कई वर्षों से रेडियो स्टेशन के लिए काम कर रहे थे।
शुक्रवार की रात और शनिवार तड़के हिंसा में नौ अन्य लोग मारे गए। मैक्सिको में नशीले पदार्थो से संबंधित हिंसा आम बात है। शुक्रवार की रात हुए हमले के पीछे के मकसद का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हेक्टर जेवियर सेलिनास रेडियो रिपोर्टर थे और विपक्षी इंस्टीट्यूशनल रिवोल्यूशनरी पार्टी के पूर्व प्रेस प्रमुख भी रह चुके थे। जेवियर मोया एक स्थानीय रेडियो में मुख्य समाचार अधिकारी के पद पर थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार की रात ला कोलोराडा बार में बंदूकधारी ने गोलिया चलाई। (जागरण)





