: कानाफूसी : अमर उजाला प्रबन्धन ने हरिद्वार के रिपोर्टर तनुज़ वालिया को आफिस न आने का फरमान जारी कर दिया है। तनुज वालिया अमर उजाला के तेज़ तर्रार रिपोर्टर के रुप में जाने जाते हैं, लेकिन ब्यूरो प्रमुख अजय चौहान से अनबनी का नतीज़ा उन्हें आखिरकार भुगतना ही पड़ा। अजय चौहान की संस्तुति पर सम्पादक ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। शहर में यह भी चर्चा है कि अजय चौहान ने अपने सम्पर्कों का प्रयोग करके तनुज वालिया को वाणिज्य कर की चोरी के एक प्रायोजित प्रकरण में फंसा दिया तथा फिर विभागीय लोगों से अमर उजाला प्रबन्धन को तनुज वालिया की अखबार के नाम पर दलाली करने की एक मनगंढत शिकायत भी करवा दी, जिस पर गम्भीरता से संज्ञान लेते हुए प्रबंधन ने उन्हें बाहर कर दिया।





