दैनिक जागरण, लखनऊ के संपादकीय प्रभारी दिलीप अवस्थी की माताजी का रविवार को लखनऊ में निधन हो गया. वे अस्सी साल की थीं तथा कुछ समय से बीमार चल रही थीं. उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारों में शोक व्याप्त हो गया. उनका अंतिम संस्कार लखनऊ के बैकुंठधाम श्मशान गृह पर किया गया. इस दौरान काफी संख्या में पत्रकार, गणमान्य नागरिक तथा दैनिक जागरण से जुड़े लोग मौजूद रहे.





