डी9 चैनल, जयपुर से खबर है कि महेश वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर एसोसिएट प्रोड्यूसर कम एंकर के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने अपनी नई पारी जयपुर से जल्द लांच होने जा रहे चैनल जन टीवी के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी उसी पद पर लाया गया है. महेश वर्मा लम्बे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे इसके पहले दैनिक भास्कर, राजस्थान गौरव, आईटीएन मुंबई, आकाशवाणी को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.





