Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

तरुण गोगोई असम में लांच करेंगे सरकारी चैनल

गुवाहाटी। ममता बनर्जी की तरह असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई भी एक सरकारी टेलीविजन चैनल लाने जा रहें हैं। दरअसल, "हम कुछ भी करेगा' के तर्ज पर चल रहे असम के इलेक्ट्रानिक मीडिया की भूमिका से मुख्यमंत्री तरुण गोगोई खासे नाराज चल रहे हैं। गोगोई ने आज प्रदेश के इलेक्ट्रानिक मीडिया की निरंकुश भूमिका पर सवाल खड़ा करते हुए एक नया सरकारी टीवी चैनल खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यहां की प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रानिक मीडिया की वनिस्पत काफी अच्छी भूमिका का निर्वाह कर रहा है।

गुवाहाटी। ममता बनर्जी की तरह असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई भी एक सरकारी टेलीविजन चैनल लाने जा रहें हैं। दरअसल, "हम कुछ भी करेगा' के तर्ज पर चल रहे असम के इलेक्ट्रानिक मीडिया की भूमिका से मुख्यमंत्री तरुण गोगोई खासे नाराज चल रहे हैं। गोगोई ने आज प्रदेश के इलेक्ट्रानिक मीडिया की निरंकुश भूमिका पर सवाल खड़ा करते हुए एक नया सरकारी टीवी चैनल खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यहां की प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रानिक मीडिया की वनिस्पत काफी अच्छी भूमिका का निर्वाह कर रहा है।

सोमवार को असम विधानसभा स्थित अपने कार्यालय सभागार में सवाददाताओं से हुई बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री गोगोई ने कहा कि मीडिया की आलोचना सरकार को अपनी गलतियों को सुधारने का मौका देता है। लेकिन ऐसा कैसे हो सकता है कि आप सरकार की हर समय सिर्फ आलोचना ही करते रहें और सरकार ने अगर कुछ अच्छा किया तो उसका जिक्र नहीं हो। उन्होंने कहा कि कहने का मतलब यह है कि मीडिया का काम सरकार के गलत कदम को गलत और सही को सही कहना है। क्योंकि लगातार सही कार्यों की प्रशंसा सरकार या फिर किसी व्यक्ति को सही काम करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

मुख्यमंत्री गोगोई ने कहा कि टेलीविजन चैनल सिर्फ सरकार की नकारात्मक छवि जनता के सामने रखने में लगे रहते हैं और यह सही नहीं है। इसलिए उन्होंने फैसला किया है कि एक सरकारी चैनल हो, जो सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को जनता के सामने लाने के साथ आम लोगों में जागरूकता आदि लाने का कार्य करे। उन्होंने कहा कि सरकारी चैनल अन्य समाजिक मुद्दों और सरोकारों के साथ किसानों की समस्याओं और उनके लिए बनी योजनाओं को प्रमुखता से उठाएगी। गोगोई ने कहा कि देश के किसान आज भी दूरदर्शन देखते हैं, क्योंकि दूरदर्शन उनकी जरूरतों को दिखाती है और प्रदेश की सरकार द्वारा शुरू की जाने वाले चैनल भी उनके सरोकारों पर ध्यान देगी। यह पूछने पर कि क्या वे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नकल कर रहे हैं तो सवाल सुनकर झन्नाए गोगोई ने कहा कि मैं इलेक्ट्रानिक मीडिया की भूमिका पर बात कर रहा हूं और यदि आपको ऐसा लगता है कि मैं नकल कर रहा हूं तो इसमें आपको कोई ऐतराज नहीं होनी चाहिए।

गुवाहाटी से नीरज झा की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...