इंडिया टीवी ने टीवी टुडे को झटका देते हुए कई लोगों को अपने साथ जोड़ा है. इंडिया टीवी ने गुलाब मखीजा को कंपनी का सीएफओ (चीफ फाइनेंसियल ऑफिसर) बनाया है. मखीजा इसके पहले टीवी टुडे ग्रुप को इस पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे. इसके पहले इंडिया टीवी में संदीप खोसला सीएफओ और सीओओ दोनों की जिम्मेदारी निभा रहे थे. मखीजा कंपनी की वित्तीय सुधारों की जिम्मेदारी निभाएंगे.
टीवी टुडे से प्रदीप खत्री एवं सुभ्रा मानसी को भी इंडिया टीवी ने अपने साथ जोड़ा है. प्रदीप को कंपनी ने चीफ मार्केटिंग मैनेजर बनाया है. प्रदीप टीवी टुडे में मार्केटिंग कम्युनिकेशन एवं सेल्स की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. सुभ्रा मानसी टीवी टुडे में डीजीएम के पद पर कार्यरत थीं. उन्हें यहां सीनियर डीजीएम बनाया गया है. वे कंपनी की स्ट्रैटिजिक प्लानिंग तथा रिसर्च की जिम्मेदारी संभालेंगी. टीवी टुडे समूह में भी उनके पास यही जिम्मेदारी थी. रोहित लाल इंडिया टीवी से जुड़ गए हैं. रोहित को प्रोग्रामिंग का वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है. रोहित इसके पहले जी, आईबीएन7, स्टार समूह के साथ का कर चुके हैं. नोकिया से इस्तीफा देकर प्रशांत शारदा भी इंडिया टीवी टीम के हिस्सा बन गए हैं. प्रशांत को डिजिटल मीडिया का वीपी बनाया गया है. वे समूह की मोबाइल, 3जी और वेबसाइट की जिम्मेदारी संभालेंगे.





