: कई अन्य भी टीम में शामिल : दैनिक प्रभात, गाजियाबाद से खबर है कि स्थानीय संपादक अवनींद्र ठाकुर ने अभिनव अग्रवाल को प्रमोट करके गाजियाबाद का ब्यूरोचीफ बना दिया है. अभिनव अखबार से लांचिंग के समय से ही जुड़े हुए थे. इसके अलावा इनके टीम में भी कई लोगों को जोड़ा गया है. अभिनव के अलावा अभिषेक सिंह, दिनेश गौड़, विनोद कुमार पाण्डेय, शेखर चौधरी को भी गाजियाबाद की टीम में शामिल किया गया है.
कई स्थानीय रिपोर्टरों की भी नियुक्ति की गई है. राजीव मिश्रा को लोनी का संवाददाता बनाया गया है. नफीस अहमद को मसूरी तथा राकेश शर्मा को मोदी नगर का संवाददाता बनाया गया है. जितेंद्र कुंडू मुरादनगर में अखबार की जिम्मेदारी संभालेंगे. संभावना है कि कुछ और लोगों की नियुक्ति की जा सकती है.





