हिंदुस्तान, भागलपुर में संपादक विशेश्वर कुमार की अजीबोगरीब हरकतों से काम करने वाले पत्रकार परेशान हैं. कर्मचारियों का तनाव बढ़ गया है. अब वे किस को कब क्या कह दें उन्हें ही पता नहीं रहता. नौकरी से निकाल देने की धमकी तो बात बात पर दी जाती है. कल उन्होंने आफिस में ही रंडी की नाच और लवंडा नाच कराने की बात कह डाली. सूत्रों का कहना है कि हिंदुस्तान, भागलपुर का माहौल खराब हो गया है. कानपुर में भी हिंदुस्तान की ऐसी तैसी करने के बाद विशेश्वर कुमार को भागलपुर भेजा गया था. इस तबादले से विशेश्वर कुमार परेशान हैं और इस परेशानी की खीज अपने कर्मचारियों पर निकाल रहे हैं.
मामला मंगलवार की रात का है. बांका डेस्क के प्रभारी प्रतीक कुमार की शादी तय हुई है. इसी खुशी में प्रतीक ऑफिस में मिठाई बांट रहे थे. इसी बीच संपादक विशेश्वर कुमार अपनी केबिन से निकले और डेस्क पर आ गए. उन्होंने पूछा कि मिठाई किस बात की बंट रही है. प्रतीक ने बताया कि सर शादी तय हो गई है इसी लिए मिठाई बांट रहा हूं. इस संपादक ने जो जवाब दिया उस पर पूरा ऑफिस सन्न रह गया. विशेश्वर कुमार ने कहा कि अरे शादी फाइनल हुई है तो रंडी नचवाओ, लवंडा नाच करवाओ. तुम्हारे इलाके में तो ऐसी परम्परा रही है. खाली मिठाई से क्या होगा? इस संदर्भ में जब विशेश्वर कुमार से बात की गई तो उन्होंने हां या ना कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.






