अमर उजाला, बरेली से खबर है कि दिलीप सिंह का तबादला इलाहाबाद के लिए कर दिया गया है. वे डेस्क पर तैनात थे. इसके पहले वे अमर उजाला, बनारस में तैनात थे. संपादक डा. तीरविजय सिंह से कुछ मनमुटाव होने के बाद उन्हें बरेली भेज दिया गया था. अब जब डा. तीरविजय का तबादला बरेली के लिए कर दिया गया है तो प्रबंधन किसी संभावित टकराव से बचने के लिए दिलीप को इलाहाबाद भेज दिया है.
लोकमत, लखनऊ से खबर है कि रजा हुसैन ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सीनियर सब एडिटर एवं डेस्क इंचार्ज थे. बताया जाता है कि चेयरमैन की वादाखिलाफी से नाराज होकर उन्होंने इस्तीफा दिया है. रजा ने अपनी नई पारी न्यूज इंडिया के साथ शुरू की है. उन्हें खेल संवाददाता बनाया गया है.





