Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

न्‍यूज टाइम में मई में होगी सीनियरों की छंटनी, लिस्‍ट तैयार!

इसी महीने तीन दर्जन से ज्‍यादा कर्मचारियों की छंटनी करने वाले चैनल न्‍यूज टाइम (जनसंदेश) से खबर है कि मई महीने में भी कई लोगों की बलि ली जाएगी. सूत्रों का कहना है कि इसके लिए लिस्‍ट भी फाइनल कर ली गई है. इस बार की लिस्‍ट में सीनियर लोग शामिल हैं. इस सभी को भी कास्‍ट कटिंग के नाम पर चैनल से बाहर किया जाएगा. पिछले कुछ समय से न्‍यूज टाइम अपने कर्मचारियों के लिए कत्‍लगाह बन गया है. इस महीने संपादकीय से 15, एडिटिंग से 9, कैमरा सेक्‍शन से 5 एवं टेक्निकल विभाग से 3 लोग शहीद कर दिए गए हैं. 

वरिष्‍ठ लोग भी इस मामले में कुछ स्‍पष्‍ट कहने को तैयार नहीं हैं. हालांकि ऑफ द रिकार्ड चैनल के खर्च में कटौती की बात कही जा रही है. हालांकि बसपा की सरकार के जाने के बाद से ही इस चैनल के बंद होने की कयासबाजी लगाई जा रही है. सूत्र बताते हैं कि वरिष्‍ठ अपने खास लोगों से दूसरे चैनलों में अपना ठिकाना खोजने का संकेत दे चुके हैं. इसलिए आशंका जताई जा रही है कि यह चैनल जल्‍द ही बंद हो जाएगा. इसके बिकने की खबरें भी आ रही हैं.

चैनल पर चलने वाला टॉक शो प्राइम टाइम भी बंद कर दिया गया है. इस कार्यक्रम को चैनल के हेड सैयदेन जैदी होस्‍ट करते थे, परन्‍तु अब वे चैनल पर कम नजर आ रहे हैं. एजेंसियों से आने वाली फीड एवं न्‍यूज भी बंद कर दी गई है. काम करने के नाम पर बस गिने चुने कर्मचारी ही रह गए हैं. कई कर्मचारी खुद छोड़ कर चले गए थे. कुछ समय पहले बातचीत में सैयदेन जैदी ने कहा था कि हम छंटनी नहीं कर रहे हैं बल्कि जिनको मौका मिल रहा है, वो जा रहा है और रोक नहीं रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...