लोकमत, लखनऊ से खबर हैं धीरेंद्र अस्थाना ने इस्तीफा दे दिया है. वे लांचिंग के समय से ही अखबार के साथ जुड़े हुए थे. वे यहां पर संस्कृति संवाददाता के पद पर कार्यरत थे. धीरेंद्र ने अपनी नई पारी अवधनामा के साथ शुरू की है. धीरेंद्र इसके पहले आज, युनाइटेड भारत, जनसंदेश टाइम्स को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. धीरेंद्र के साथ शब्हत विजेता ने भी अवधनामा ज्वाइन किया है.
दैनिक प्रभात, नोएडा से खबर है कि चंचल सिंह ने अपनी नई पारी शुरू की है. उन्हें डेस्क पर लाया गया है. चंचल इसके पहले युनाइटेड भारत, महामेधा, विराट वैभव और आईबीएन7 को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उनकी गिनती अच्छे पत्रकारों में होती है.





