वरिष्ठ महिला पत्रकार इरा झा ने नई पारी हिंदी दैनिक नवभारत से शुरू की है. उन्हें अखबार में दिल्ली का ब्यूरोचीफ बनाया गया है. इरा की गिनती देश की तेजतर्रार महिला पत्रकारों में की जाती है. वे पिछले ढाई दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इरा ने अपने करियर की शुरुआत 1985 में नवभारत टाइम्स से की थी. इस अखबार के साथ ये 17 वर्षों तक जुड़ी रहीं. इसके बाद ये हिंदुस्तान से जुड़ गईं तथा एससीआर के एडिटर के रूप में काम किया. सन 2009 में हिंदुस्तान से इस्तीफा देने के बाद संडे इंडियन के वेब संस्करण से कंसल्टेंट एडिटर के रूप में जुड़ी हुई थीं. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ बेस्ड नवभारत का प्रकाशन इस राज्य के अलावा मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र से भी किया जा रहा है.






