: कानाफूसी : दैनिक जागरण समूह कर्मचारियों को कम पैसे देने तथा कर्मचारी हितों में कंजूसी दिखाने के लिए भले ही कुख्यात हो, पर अपने कार्यालयों में सुविधा उपलब्ध कराने में यह ग्रुप पीछे नहीं रहता है. इस अखबार समूह के कार्यालय नई तकनीक और सुविधाओं से पूरी तरह लैस रहते हैं. पर संजय गुप्ता के एक फरमान ने नए बहस को जन्म दे दिया है. यह फरमान कास्ट कटिंग के नाम पर जारी किया गया है या फिर कर्मचारियों से नाराजगी पर, कहना थोड़ा मुश्किल है, परन्तु कर्मचारी इस फरमान के बाद से परेशान हैं.
संजय गुप्ता ने आदेश दिया है कि दैनिक जागरण के दिल्ली सिटी कार्यालय में अब एसी नहीं चलेगा. इस फरमान के बाद से कर्मचारी सहमे हुए हैं. हालांकि सब तरह की चर्चाओं के बीच कास्ट कटिंग को तो कर्मी सिरे से नकार रहे हैं, उनका कहना है कि ये परफारमेंस से नाराजगी का असर है. खबर यह भी है कि सिटी कार्यालय में तैनात रिपोर्टरों को इस बार इंक्रीमेंट और प्रमोशन भी नहीं दिया जाएगा. कहा जा रहा है कि संजय गुप्ता सिटी में अपने रिपोर्टरों के परफारमेंस से खुश नहीं हैं. संजय गुप्ता के इस फरमान के बाद निशिकांत ठाकुर के खास लोग कुछ ज्यादे ही परेशान हैं. सिटी ऑफिस में ज्यादातर उनके अपने लोगों का ही बोलबाला है.





